फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The CM can gift schemes worth Rs 1500 crore.

Jhansi News: 1500 करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं सीएम

Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 12 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The CM can gift schemes worth Rs 1500 crore.
झांसी। 18 जून को संभावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। लोकार्पण और शिलान्यास वाले कामों की सूची भी लगभग तैयार हो चुकी है। बताया गया कि सीएम झांसी को डेढ़ हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर अब सीएम योगी के भी 18 जून को झांसी आगमन की तैयारियां हैं। बताया गया कि सीएम यहां पर जनसभा भी कर सकते हैं। इसके अलावा योजनाओं की समीक्षा बैठक से लेकर पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। दूसरी तरफ, प्रशासनिक अफसरों को लखनऊ से सीएम के दौरे के संकेत मिलते ही जनपद के विभागों से लोकार्पण और शिलान्यास वाली योजनाओं का ब्योरा मांग लिया गया था। अधिकांश विभागों की ओर से कार्यों का ब्योरा उपलब्ध करवा दिया गया है। इसमें सड़क, स्वास्थ्य, जल, शिक्षा से लेकर विद्युत से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। बताया गया कि लोकनिर्माण विभाग की 500 करोड़, जल निगम की 225 करोड़, सी एंड डीएस की 200 करोड़, नगर निगम की 100 करोड़, आवास विकास की 35 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को लोकार्पण/शिलान्यास संभव है। इसके अलावा भी कई विभागों की ओर से प्रस्ताव आए हैं। एक-दो दिन में ही ये सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन




इनकी मिल सकती सौगात
................................
- पुलिस लाइन में 54.66 करोड़ के चार टावरों वाले ट्रांजिट हॉस्टल।

- 23.80 करोड़ के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय।
- बरुआसागर-टहरौली-भसनेह-गरौठा मार्ग का 23.56 करोड़ से चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण का कार्य।
- डिफेंस कॉरिडोर के तहत रामनगर-बेंदा-एरच मार्ग में 38.75 करोड़ की टू-लेन सड़क का चौड़ीकरण।
- मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के तहत जनपद में 26.85 करोड़ से बनने वाले वर्किंग वूमेन हॉस्टल।
- मोंठ-भांडेर मार्ग से भरोसा-छपार-पुलगहना-शाहजहांपुर-खजूरी एमपी तक 52.61 करोड़ की टू-लेन सड़क।
- महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत 48.32 करोड़ से सिमरधा में बनने वाला मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास।
- 21.48 करोड़ से बनने वाले मुख्यमंत्री वैश्विक नगरीय योजना के अंतर्गत कोछाभांवर में अर्बन प्लाजा का निर्माण।

- महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 28.44 करोड़ की लागत से बनने वाले 272 सीट का यूजी बालिका छात्रावास।
- 40.36 करोड़ से बनने वाली बीकेडी चौराहा से ग्वालियर रोड फ्लाईओवर के नीचे से अटल चौक तक मॉडल सड़क।
- बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में 16.91 करोड़ के नए शैक्षणिक भवन, 9.68 करोड़ से छात्रावासों का नवीनीकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed