{"_id":"3c61bcb6630bd26923957335b1a50818","slug":"the-city-s-nine-hour-electricity-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की नौ घंटे गुल रही बिजली
झांसी/ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसारी पावर हाउस में बुधवार की सुबह हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से शहर व आसपास देहात क्षेत्रों की बिजली नौ घंटे तक गुल रही। रेलवे, कोर्ट, जिला अस्पताल आदि स्वतंत्र फीडरों का करंट भी गुल रहा। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की सुबह पौने सात बजे हंसारी पावर हाउस से भेल जाने वाली हाइटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे से निकल रहे रेलवे पुलिया नंबर नौ सब स्टेशन आदि फीडरों पर आ गिरे। इससे अन्य लाइनों के तार भी टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इसके तुरंत बाद हंसारी सब स्टेशनों से जुड़े सभी सब स्टेशनों की लाइट को बंद कर दिया गया। रेलवे, कोर्ट, जिला अस्पताल, एमईएस आदि स्वतंत्र फीडर की भी लाइट बंद कर दी गई। तदुपरांत ट्रांसमिशन टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। यह काम अपराह्न तीन बजे पूरा हो सका। इसके बाद शाम चार बजे तक सभी सब स्टेशनों की आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया। बिजली न आने के कारण पानी की टंकियों में पानी नहीं चढ़ सका। इस कारण लोगों को समय पर जलापूर्ति भी नहीं मिल सकी।