फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The chief pharmacist of the hospital has been missing for a week, there is a shortage of medicines

सप्ताह भर से गायब हैं अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट, दवाओं का टोटा

Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The chief pharmacist of the hospital has been missing for a week, there is a shortage of medicines
झांसी। जिला महिला अस्पताल में कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट एक सप्ताह से अस्पताल प्रबंधन को बिना सूचना दिए ही गायब हैं। स्टोर की चाबियां भी साथ लिए हुए हैं। जिसके चलते अस्पताल के दवा काउंटर पर दवाइयों की आपूर्ति नहीं पा रही है। जिससे आवश्यक दवाइयों का टोटा हो गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट डॉ. डीके गुप्ता का स्थानांतरण हमीरपुर किया गया है। स्थानांतरण की सूचना मिलते ही फार्मासिस्ट अस्पताल प्रबंधन को सूचना दिए बगैर ही कहीं गायब हो गए हैं। उनका मोबाइल भी कई दिन से बंद है। स्टोर में ताला लगा होने के कारण अस्पताल के दवा काउंटर पर दवाओं की कमी हो गई है। जिससे अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना दवा के ही वापस लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल कर्मचारियों को मेसेज भेजकर फार्मासिस्ट के घर जाकर जानकारी प्राप्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमन ने बताया कि अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सप्ताह भर से बिना सूचना दिए ही गायब हैं। कर्मचारियों को घर भेजकर स्थिति जानने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed