{"_id":"67db2a7c80c03b65e5055890","slug":"the-center-in-charge-committed-a-scam-in-the-purchase-of-peanuts-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-516309-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: केंद्र प्रभारी ने मूंगफली खरीद में किया घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: केंद्र प्रभारी ने मूंगफली खरीद में किया घोटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किसान से मूंगफली खरीदने के बाद उसे केंद्र प्रभारी ने 6-आर (क्रय रसीद) नहीं दी। बार-बार मांगने पर भी उसे गुमराह करता रहा। इस कारण उसका अब तक भुगतान नहीं हो पाया। पीड़ित किसान विकास भवन सभागार में आयोजित किसान बैठक में पहुंचा। वहां उसने सीडीओ जुनैद अहमद को अपनी पीड़ा बताई।
सीडीओ ने तत्काल एआर कोऑपरेटिव को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।मूंगफली खरीद को लेकर पहले से ही गड़बड़ियां सामने आ रही थीं। कहीं खरीद को लेकर तो कहीं भुगतान को लेकर शिकायतें आ रही थीं। फिर भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच बुधवार को किसान दिवस में फिर से मूंगफली खरीद की जांच करने का मुद्दा गूंजा। हालांकि इसका बैठक में कोई समाधान नहीं निकला था कि इसी बीच मऊरानीपुर के पाठकपुरा के ग्राम रोनी निवासी किसान ने सीडीओ को बताया कि उसने कृषि उपज मंडी समिति भस्नेह तहसील टहरौली के क्रय केंद्र प्रभारी सुनील कुमार पटेल को 10.5 कुंतल मूंगफली बेची थी। उसकी 6-आर केंद्र प्रभारी ने न देकर टालमटोल कर उसे हड़प ली। आज तक उसे न 6-आर मिली, न खाते में पैसा आया। इस दौरान सीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री में जिला कार्यक्रम विभाग, मत्स्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग जो सीधे किसानों से जुड़े हुए हैं, सभी को क्षेत्र में 10-10 फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, किसान नेता महेंद्र शर्मा ने बीडा के पुनर्वास के किसानों को भी मुआवजा देने का मुद्दा उठाया। वहीं, युवा सीएम योजना के तहत किसान वर्ग को भी सशक्त बनाने के लिए लोन देने का आग्रह किया। बैठक में किसान नेता कमलेश लम्बरदार, अविनाश भार्गव, गुलाब सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों से समय से उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई बेतवा योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण प्रथम रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय सुभाष चंद्रा, एलडीएम अजय शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।