{"_id":"69a9e6c9b7eae1f1c4074ad1","slug":"the-car-broke-the-wall-and-reached-the-railway-track-jhansi-news-c-11-jhs1004-751031-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दीवार तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दीवार तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची कार
विज्ञापन
झांसी। झांसी-प्रयागराज रूट पर असंतुलित कार एक फीट ऊंची दीवार फांदकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिया नंबर नौ जाने वाले रास्ते पर बृहस्पतिवार को असंतुलित कार दीवार को फांदकर रेल लाइन पर पहुंचकर फंस गई। इसी बीच सामने से आ रही तेल भरी मालगाड़ी को देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। लेकिन मालगाड़ी के दूसरी पटरी से निकलने के कारण दुर्घटना बच गई। चालक किसी तरह गाड़ी को पटरी से निकाल आगे बढ़ गया। कार के पीछे पुलिस का सिंबल लगा हुआ था। स्टेशन पोस्ट प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि कार जब्त कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद