फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The builders of Jhansi came on target after the deal of 100 acres of land

सौ एकड़ जमीन के सौदे के बाद निशाने पर आए झांसी के बिल्डर

Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The builders of Jhansi came on target after the deal of 100 acres of land
झांसी। छह महीने पहले ग्वालियर रोड पर प्राइम लोकेशन में 100 एकड़ जमीन का सौदा 200 करोड़ रुपये में हुआ था। यह जमीन दिल्ली की एक कंपनी से झांसी के दो बिल्डरों ने खरीदी थी। माना जा रहा है कि इस बड़े सौदे के बाद से ही आयकर विभाग ने झांसी के बिल्डरों को अपने रडार पर ले लिया था। लंबी गोपनीय जांच के बाद ही छापे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

दिल्ली की एक रियल एस्टेट कंपनी ने आठ साल पहले ग्वालियर रोड से सटी 100 एकड़ जमीन किसानों से खरीदी थी। कंपनी की यहां एक बड़ी टाउनशिप विकसित करने की योजना थी। उस समय कंपनी के झांसी में कई प्रोजेक्ट चल रहे थे, लेकिन बाद में कंपनी ने अपनी योजना बदल दी थी। इसके बाद से ही यह जमीन पड़ी हुई थी, जिसे तीन साल पहले कंपनी ने बिकाऊ कर दिया था। इसके बाद से ही झांसी के कई रियल एस्टेट कारोबारी कंपनी के संपर्क में बने हुए थे। सौदे की रकम को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, दो साल पहले डील फाइनल भी हो गई थी, लेकिन कोरोना काल की वजह से मामला लटक गया था। हाल ही में छह महीने पहले यह जमीन 200 करोड़ रुपये में खरीदी गई। सूत्रों के मुताबिक खरीदारों के दो चेहरे सामने आए हैं, लेकिन इसके पीछे कई सारे लोगों का पैसा लगा हुआ है। जमीन प्राइम लोकेशन में होने की वजह से सभी को शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद लगी हुई है। बताया जा रहा है कि इस सौदे के बाद से ही झांसी के बिल्डर और कारोबारी आयकर विभाग के रडार पर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed