फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bugle of the teacher's MLA election

शिक्षक विधायक चुनाव का बजा बिगुल

Mon, 26 Sep 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bugle of the teacher's MLA election
झांसी। विधान परिषद की शिक्षक विधायक सीट के चुनाव का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार एक अक्तूबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज किए जाएंगे। चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र के 10 जनपदों के अध्यापक मतदान करेेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी व फतेहपुर आते हैं। 2017 में हुए चुनाव में दसों जनपदों के 26 हजार अध्यापक वोटर थे, इनमें से झांसी में 1700 मतदाता थे। आगामी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने का काम एक अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा। वोटर बनने के लिए सात नवंबर तक फार्म-19 पर आवेदन किया जा सकेगा। यह फार्म मतदान केंद्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियों के पास जमा होंगे।
विज्ञापन

फाइनल मतदाता सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। बता दें कि इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर झांसी के मंडलायुक्त होंगे, जिसके चलते नामांकन और मतगणना झांसी में ही होगी। निर्वाचन आयोग के साथ-साथ दावेदारों की ओर से भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed