फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The BSA sat on the floor with the children to eat *Tahri* and assessed the quality of education.

Jhansi News: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर बीएसए ने खाई तहरी, परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The BSA sat on the floor with the children to eat *Tahri* and assessed the quality of education.
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रत्नेश कुमार ने बृहस्पतिवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। कचनौंदा नई बस्ती के प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील में बनी तहरी खाई और उसकी गुणवत्ता परखी। वहीं कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से किताब पढ़वाई और कुछ देर शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उन्हें पढ़ाया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया। जबकि दूसरे विद्यालय में बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की रिपोर्ट प्रधानाध्यापिका से मांगी गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने सबसे पहले बिरधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कचनौंदा नई बस्ती का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं। 94 नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष 83 बच्चे उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील का वितरण चल रहा था। मेन्यू के अनुसार तहरी बनाई गई थी। बीएसए ने बच्चों के व्यवस्थाएं बेहतर मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरण कोली और सहायक अध्यापिका विनीता सविता के प्रयासों की बीएसए ने सराहना की।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने बार ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खकरौन का निरीक्षण किया। यहां बच्चे यूनिफॉर्म में शिक्षण कार्य करते मिले। बीएसए ने बच्चों का शैक्षिक स्तर परखने के लिए उनसे किताब पढ़वाई और कुछ देर तक पढ़ाया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में रंगाई-पुताई का काम अधूरा मिला। परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव था। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं शिक्षिका
जखौरा ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय रोड़ा के निरीक्षण में तैनात शिक्षिका नेहा जैन बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका अरुणा पाठक से अनुपस्थित शिक्षिका की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रोड़ा का निरीक्षण किया गया। यहां सत्रीय परीक्षाएं चल रही थीं। परीक्षा स्मार्ट क्लास में कराई जा रही थी। बीएसए ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली।

--------------------------
चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। एक विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव मिला, जबकि दूसरे में शिक्षिका बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। कचनौंदा के प्राथमिक विद्यालय का भौतिक परिवेश अच्छा पाया गया।

- रत्नेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed