फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bride's brother was attacked and kidnapped, angry family stopped the wedding rituals

Jhansi News: दुल्हन के भाई पर हमला कर किया अगवा, गुस्साए परिजन ने रोकी शादी की रस्में

Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The bride's brother was attacked and kidnapped, angry family stopped the wedding rituals
फोटो घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते एसडीएम व सीओकोतवाली प्रार्थना पत्र देने पहुंचे पीड़
- अफसरों की मौजूदगी में देर रात पूरी हुईं विवाह की रस्में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम स्यावरी में हुए विवाद में सोमवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने दुल्हन के चचेरे भाई के साथ मारपीट कर उसे अगवा कर लिया। उन्होंने रिश्तेदारों को भी बेरहमी से पीटा। इससे गुस्साए परिजन ने विवाह की रस्में रोक दीं और वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। शाम को उन्होंने अंबेडकर तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर किसी तरह उन्हें शांत किया। इसके बाद अफसरों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी की गईं। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
सोमवार की सुबह ग्राम स्यावरी निवासी डालचंद्र अहिरवार के घर पर उसकी भतीजी की विवाह की रस्में चल रहीं थीं। इसी बीच डालचंद्र का बेटा दसवीं का छात्र प्रिंस (15) और कुछ रिश्तेदार खेत पर नहाने चले गए। खेत पर फलों का बगीचा लगा हुआ है। इसी दरम्यान गांव के एक व्यक्ति ने उसके बगीचे में अपनी बकरियां छोड़ दीं। प्रिंस के मना करने पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। रिश्तेदारों के विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज कर दी। विपक्षियों ने गांव के कुछ अन्य लोगों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर प्रिंस और रिश्तेदारों के लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। आरोप है कि विपक्षियों ने एक रिश्तेदार को रस्सी से गला बांधकर बेरहमी से पीटा। इसी बीच विपक्षी बेटे प्रिंस को गाड़ी में बैठाकर ले गए। रिश्तेदारों ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो विपक्षियों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। जानकारी होने पर सभी परिजन शादी की रस्में छोड़कर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मऊरानीपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद सभी परिजन मऊरानीपुर थाने आ गए।
विज्ञापन

यहां डालचंद्र अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने स्यावरी निवासी बंसल पटेल, लोकेंद्र पटेल, अनूप पटेल, मानवेंद्र पटेल, अरविंद पटेल, हलकान पटेल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि, घटना में घायल मलेठा थाना एरच निवासी वीरेंद्र व खोह थाना टहरौली निवासी राघवेंद्र का चिकित्सीय परीक्षण कराया। लेकिन, इसके बाद भी परिजन नहीं माने। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और अगवा किए गए प्रिंस की बरामदगी कराने की मांग पर अड़ गए। जानकारी होने पर खासी संख्या में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। शाम को गुस्साए लोगों ने अंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे चौराहे का यातायात थम गया। एसडीएम अजय कुमार यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी मऊरानीपुर थाने और रानीपुर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। काफी समझाइश के बाद 12 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार करने और अगवा किए गए प्रिंस की वापसी का आश्वासन दिए जाने पर वे माने। इसके बाद अधिकारी परिजन को लेकर गांव पहुंचे और विवाह की बाकी रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मां की हालत बिगड़ी
अंबेडकर तिराहे पर जाम के दरम्यान अगवा किए गए प्रिंस की मां प्रभा देवी की हालत बिगड़ गई। इससे लोग और आक्रोशित हो गए। वे प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आनन-फानन प्रभा देवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, जानकारी होने पर भीम आर्मी के डा. रमणीक, श्रेयांश दिनकर, अनुराग सिंह, जितेंद्र अहिरवार, राज अहिरवार आदि स्यावरी गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर गुरसराय मुख्य मार्ग पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
0000
घटना के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द बाकी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशोर प्रिंस का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। - स्नेहा तिवारी, सीओ

0000
सभी वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदा करा दी गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और बालक की बरामदगी में जुटी हुईं हैं। - अजय कुमार यादव, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed