फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of the businessman who jumped into the pond was recovered after 15 hours, a report was filed against 150 unknown people

Jhansi News: तालाब में कूदे कारोबारी का 15 घंटे बाद बरामद हुआ शव, 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The body of the businessman who jumped into the pond was recovered after 15 hours, a report was filed against 150 unknown people
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। खैलार गांव में जुआ खेलने के दौरान पुलिस को देख तालाब में कूदे कारोबारी रविंद्र जोशी का शव करीब 15 घंटे बाद मंगलवार सुबह पांच बजे तालाब से बरामद हो गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। उधर, बबीना पुलिस ने दो घंटे तक झांसी-ललितपुर हाईवे जाम करने के साथ ही पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बबीना के खैलार गांव में श्मशान घाट स्थित अमृत तालाब के आसपास के कई लोग जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर भेल चौकी से पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से जुआरियों में भगदड़ मच गई। खैलार मेन रोड पर जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाला रविंद्र जोशी तालाब में कूद गया। सोमवार शाम से ही तालाब में गोताखोरों के साथ पुलिस उसे तलाशने में जुटी थी। देर रात तक चले तलाशी अभियान के दौरान उसका पता नहीं चला। मंगलवार तड़के पुलिस ने तालाब में फिर गोताखोरों को उतारा। करीब पांच बजे तालाब की गहराई से उसका शव बरामद हो गया। उसका शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां एवं पत्नी दीपा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कारोबारी के घर के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। शाम को शव के गांव पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। कल के हंगामे को देखते हुए मोर्चा एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने खुद ही संभाल रखा था। इस दौरान बबीना समेत आसपास के कई थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बेटियों ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार, पिता का शव देखते ही बिलख उठीं

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे रविंद्र के शव के घर पहुंचते ही रोना-पिटना मच गया। उसकी पत्नी दीपा समेत दोनों बेटियां प्राची एवं अंशिका बिलख उठीं। दोनों बेटियां रोते-रोते पुलिस को पिता की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही थीं। बेटियों का कहना था कि पिता तैरना जानते थे। तालाब में गिरने के बाद वह बाहर निकलने वाले थे लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। अपनी गलती छिपाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने साथ निकाल ले गई। रविंद्र घर में ही एक छोटी दुकान चलाता था। उसी से परिवार का पालन-पोषण होता था। परिवार में दो पुत्रियों समेत एक पुत्र अंश एवं बुजुर्ग मां हैं।


इनसेट
पुलिस से अभद्रता एवं धक्का-मुक्की के आरोप में 150 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
झांसी-ललितपुर हाईवे पर सोमवार शाम चक्काजाम करने के साथ ही पुलिस से अभद्रता करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उपनिरीक्षक चंद्रशेखर पाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपियों ने परिजनों को भड़का कर सड़क पर जाम लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। आक्रोशित भीड़ के बीच एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला। किसी तरह से भीड़ को शांत कराया। उन्होंने बताया कि तालाब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये उपद्रिवियों की पहचान कराई जा रही है।


तालाब के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले गई पुलिस
अमृत तालाब के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। रेस्क्यू के दौरान पहुंची पुलिस ने कारोबारी को तलाशने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने साथ ले गई। हालांकि, इस फुटेज के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed