{"_id":"67d5db09c8b936d1dc0348fb","slug":"the-body-of-a-driver-who-had-gone-out-for-holi-shopping-was-found-in-his-auto-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-513480-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होली की खरीदारी करने निकले चालक की ऑटो में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होली की खरीदारी करने निकले चालक की ऑटो में मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साइबर थाना के पास खड़े एक ऑटो से चालक की लाश शुक्रवार सुबह बरामद हुई। वह होली मनाने के लिए सामान की खरीदारी करने बाजार निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली के दतिया गेट बाहर स्थित गुलाम गौस खां पार्क के पास रहने वाले दिनेश कुशवाहा (60) पुत्र हीरालाल ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात होली के लिए सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकले थे। आधी रात के बाद भी वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह साइबर थाना के पास उनकी लाश ऑटो में मिली। सिर ऑटो से बाहर बाउंड्री की ओर लटका था।
विज्ञापन
परिजन का कहना है कि दिनेश को कोई बीमारी नहीं थी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन