{"_id":"67cb450a3dd3df55d80d9eba","slug":"the-board-supervisor-inspected-the-examination-center-jhansi-news-c-324-1-teh1001-100554-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बोर्ड पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बोर्ड पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन
टहरौली में परीक्षा देकर बाहर आते छात्र
टहरौली। कस्बा में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाये गए आदर्श जनप्रिय इंटर काॅलेज में सुबह की पाली में हो रही हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का पर्यवेक्षक आदर्श त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया।
केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय में कुल पंजीकृत 340 परीक्षार्थीयों में से 301 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 39 छात्र अनुपस्थित रहे। बोर्ड पर्यवेक्षक ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए क्लासरूम के अंदर व बाहर लगाये गए सीसीटीवी कैमरों सहित सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और ड्यूटी में लगे सभी शिक्षकों को किसी भी स्थिति में नकल न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट झनकार सिंह, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक हेमकुमार, परीक्षा प्रभारी बलबीर सिंह, योगेश सेन, आंतरिक सचल दल में रोहित कुमार, पूनम यादव, गायत्री उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।