फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The board put the seal... Hotel Rahi Veerangana will be in private hands

Jhansi News: बोर्ड ने लगाई मुहर...निजी हाथों में होगी होटल राही वीरांगना की कमान

Fri, 18 Aug 2023 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The board put the seal... Hotel Rahi Veerangana will be in private hands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। इलाइट-सीपरी मार्ग पर बने होटल राही वीरांगना के संचालन की कमान पर पयर्टन निगम बोर्ड की मुहर लग गई है। जिसके तहत होटल के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी। कैबिनेट की मुहर लगते ही लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा होटल राही वीरांगना का शुभारंभ किया गया था। शुरूआत में तो पर्यटकों का काफी जमावड़ा रहता था। लेकिन समय के साथ ही होटल काफी बदहाल हो गया था। जिससे पर्यटकों ने होटल से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। होटल को संवारने के लिए कई बार योजनाएं तैयार की गईं थी। लेकिन योजनाओं को धरातल पर नहीं उतरा जा सका था। लेकिन अब होटल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की बोर्ड बैठक में भी मुहर लगा दी गई है। कैबिनेट में निर्णय होते ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। होटल राही वीरांगना के मैनेजर तारिक अजीज सिद्दीकी ने बताया कि होटल राही वीरांगना का संचालन निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। पर्यटन निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed