फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The blueprint for the expansion of the city is ready, will be public on June 7

शहर के विस्तार का खाका तैयार, सात जून को होगा सार्वजनिक

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The blueprint for the expansion of the city is ready, will be public on June 7
झांसी। नगर नियोजन विभाग और झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा महानगर के विस्तार के लिए मास्टर प्लान को तैयार कर लिया गया है। सात जून को इसका प्रकाशन जेडीए, नगर निगम और एनआईसी की वेबसाइट पर कर दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी होर्डिंग के माध्यम से महायोजना के प्रस्तावित मानचित्र को प्रकाशित किया जाएगा। आपत्तियों का समय एक माह तय किया गया है। शहर की सीमा 320 वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 732 वर्ग किलोमीटर कर दी गई है। महायोजना में शहरी क्षेत्र का दायरा 412 वर्ग किलोमीटर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के विस्तार के लिए प्रत्येक दस साल में मास्टर प्लान तैयार कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का विस्तार किया जाता है। महायोजना में विस्तार को देखते हुए कई इलाकों का भू-उपयोग भी बदला जाता है। इसके तहत शहरी नगर नियोजन विभाग और झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा महायोजना 2022-32 का खाका तैयार किया गया है। महायोजना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दायरा बढ़ाते हुए 320 वर्ग किलोमीटर से 732 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है। महायोजना में महानगर के आस-पास के 101 गांवों को शामिल कर लिया गया है। इसमें सबसे अधिक पार्क की सीमा का विस्तार करते हुए नौ वर्ग किलोमीटर से बढ़ाकर 15 वर्ग किलोमीटर से अधिक कर दिया गया है। वहीं आवासीय रकवा में भी करीब 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। सात जून को सार्वजनिक करने के साथ ही एक माह तक आपत्तियों को स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि महायोजना को तैयार कर लिया गया है। सात जून को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। आपत्तियों की समय सीमा एक माह तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed