फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The bike collided with the divider due to puncture, two friends died

Jhansi News: पंक्चर होने से डिवाइडर में टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the divider due to puncture, two friends died
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सकरार थाने के घुराट गांव के पास बृहस्पतिवार शाम पिछला टायर पंक्चर होने से बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
मऊरानीपुर के कदौरा गांव निवासी मोनू रायकवार (23) पुत्र राजेंद्र बंगरा डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पिता राजेंद्र पीआरडीकर्मी हैं। उनकी तैनाती मऊरानीपुर थाने में है। परिजनों ने बताया कि माेनू बृहस्पतिवार को अपने दोस्त हरेंद्र रायकवार (18) पुत्र भूरे रायकवार के साथ अपनी बुआ के घर जावन गांव गया था। शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह लोग घुराट गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक का पिछला टायर पंक्चर हो गया। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। दोनों के सिर एवं हाथ-पैर में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को बंगरा सीएचसी पहुंचाया। यहां हरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। मोनू की हालत नाजुक होने से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
जाम में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस

मोनू के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों के रेफर किए जाने पर शुक्रवार रात एंबुलेंस से वह लोग मोनू को लेकर ग्वालियर के लिए निकले लेकिन मेडिकल बाइपास रोड पर भीषण जाम लगा था। करीब दो घंटे तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। लोग एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं दे रहे थे। कार एवं बाइक के दोनों तरफ फंसे होने से एंबुलेंस भी नहीं निकल सकी। दतिया के पास मोनू ने दम तोड़ दिया।



इनसेट
दो दोस्तों की मौत से नम हो आईं आंखें
मोनू और हरेंद्र की गहरी दोस्ती थी। हरेंद्र भी मोनू के साथ ही पढ़ता था। 15 अगस्त को दोनों एक साथ घूमने बुआ के घर गए थे। उनकी मौत से दो घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि मोनू के बड़े भाई सोनू की 6 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। घर में सिर्फ मोनू बचा था। इकलौता होने से उसे बड़े लाड़-प्यार से पाला गया। दो साल पहले शादी भी कर दी गई। मोनू पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही मां माया देवी बदहवास हो गई। वहीं, हरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। हरेंद्र से बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता भूरे खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed