{"_id":"58a7487d4f1c1bab19d851c0","slug":"the-bank-will-close-the-four-day-21-make-up-the-work-necessary-to-settle","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार दिन बैंक रहेंगे बंद, 21 तक निपटा लें जरूरी काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बैंक रहेंगे बंद, 21 तक निपटा लें जरूरी काम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बैंक रहेंगे बंद, 21 तक निपटा लें जरूरी काम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने बैंक संबंधी जरूरी काम 21 फरवरी तक जरूर निपटा लें। क्योंकि 23 से 26 फरवरी तक बैंकों में छुट्टी है। 22 फरवरी को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इस कारण कामकाज प्रभावित रहेगा। आप एटीएम से अपनी जरूरत के मुताबिक रुपये निकाल सकते हैं और कुछ में जमा भी करने की सुविधा है।
मतदान और त्योहार की वजह से बैंक 23 से 26 फरवरी बंद रहेंगे। 23 को मतदान है। 24 को महाशिवरात्रि, 25 को महीने का अंतिम शनिवार और 26 फरवरी को रविवार है। मतदान के लिए 22 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। ज्यादातर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में है। इस कारण बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। लगभग डेढ़ हजार बैंक कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अशोक महावर ने बताया कि अधिकांश बैंकों में सिर्फ शाखा प्रबंधक, हेड कैशियर और गार्ड ही बचेंगे। इस कारण उस दिन भी लेनदेन का काम नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में स्टाफ की कमी होने के कारण ताला लगाने की नौबत भी आ जाती है। ऐसे में लोग संयम रखें। बेहतर हो कि 21 तक बैंक संबंधी जरूरी काम निपटा लें। एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक आरआर प्रसाद ने बताया सभी एटीएम में पर्याप्त रुपया रखवाया जाएगा। छु्टटी के दौरान भी एटीएम में पैसा उपलब्ध रहेगी। कोशिश है कि सभी एटीएम काम करते रहें।