फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Wife strangled to death a year and a half after love marriage

Jhansi: प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कमरा बाहर से बंद कर भागा आरोपी पति

Tue, 01 Sep 2026 09:08 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 01 Sep 2026 09:08 AM IST
सार

दो साल पहले शिवानी और यश ठाकुर की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। कुछ समय में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। परिजनों के राजी होने पर करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों में विवाद होने लगा। 

विज्ञापन
Jhansi: Wife strangled to death a year and a half after love marriage
शिवानी की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीपरी बाजार की आवास विकास कॉलोनी स्थित फौजी तिराहा के पास किराये के मकान में रहने वाली शिवानी उर्फ सुधा (27) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। डेढ़ साल पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था। सोमवार सुबह कमरे में बिस्तर के नीचे उसका शव पड़ा मिला। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला घोंटने की पुष्टि हुई। चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान भी मिले। परिजनों ने पति यश ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


तीन महीने से रह रही थी बहन और भाई के साथ 
दतिया के इंदरगढ़ मोहल्ले की रहने वाली शिवानी ने करीब डेढ़ साल पहले ग्वालियर निवासी यश ठाकुर से प्रेम विवाह किया था। परिवार के मुताबिक दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। शादी के बाद दोनों ग्वालियर में रहने लगे। परिजन का कहना है कि यश छोटी-छोटी बातों को लेकर शिवानी से मारपीट करता था। परेशान होकर शिवानी करीब तीन महीने पहले झांसी आकर किराये के मकान में अपनी बहन मुस्कान और भाई अनिकेत के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन


रात में करीब 2 बजे आया था यश
शिवानी की बहन मुस्कान के मुताबिक रविवार रात शिवानी और यश के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर पास में रहने वाले उसके मामा संतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अनिकेत मामा के साथ उनके घर चला गया। शिवानी ने खाना बनाया। यश और शिवानी सोने चले गए, जबकि मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब दो बजे यश ने दरवाजा खुलवाकर बैग उठाने और कुछ सामान देने को कहा। वह आधा दरवाजा खोलकर बाहर ही खड़ा रहा। बैग देने के बाद मुस्कान सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह करीब पांच बजे उठने पर उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। कुछ देर बाद जब भाई अनिकेत पहुंचा, तब शिवानी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गया तो शिवानी जमीन पर पड़ी थी। उसके कान से खून निकल रहा था। गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान बने थे। दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर उसने मुस्कान को बाहर निकाला। वह दोनों शिवानी को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शिवानी की हत्या करने के बाद दोनों कमरों की कुंडी बाहर से बंद करके यश भाग निकला। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। उसकी तलाश में ग्वालियर समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।


पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि
डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम किया शव का पोस्टमार्टम गला घोंटने से मौत की पुष्टि की। चेहरे पर पांच जगह चोट के निशान मिले। गले पर भी रस्सी अथवा कपड़ा से गला घोंटने के निशान मिले। आशंका जताई जा रही कि विवाद के बाद यश ने पहले शिवानी को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसने किसी कपड़े अथवा रस्सी के सहारे गला घोंट दिया। पुलिस इस दिशा में आगे जांच कर रही है।


इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी शिवानी की यश से दोस्ती
शिवानी चार बहन एवं दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। पिता संतराम वंशकार फलों की फेरी लगाते हैं, जबकि मां दिल्ली में प्राइवेट काम करती हैं। शिवानी की छोटी बहन प्रीति एवं नेहा की शादी हो चुकी। मंझली बहन मुस्कान और दो भाई अनिकेत एवं कपिल अविवाहित हैं। मुस्कान और अनिकेत झांसी में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले शिवानी की पहचान यश ठाकुर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। कुछ समय में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। कुछ दिनों बाद दोनों ने घरवालों को रिश्ते में बारे में बताया। परिजनों के राजी होने पर करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद से यश और शिवानी में विवाद होने लगा। पिछले करीब तीन माह से शिवानी झांसी में रहने लगी थी। यहां कभी-कभी यश आता-जाता था।


पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों का हंगामा
शिवानी के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर तत्काल आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना था कि शिवानी की हत्या करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed