{"_id":"627958266290552a0811d488","slug":"the-army-stopped-the-work-of-the-municipal-corporation-in-sainik-park-jhansi-news-jhs2203497197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक पार्क में नगर निगम के काम को सेना ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक पार्क में नगर निगम के काम को सेना ने कराया बंद
विज्ञापन
झांसी। सैनिक पार्क में नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विद्युतीकरण के काम को सेना ने बंद कर दिया। काम बंद होने से पूरा समान पार्क के बाहर ही पड़ा हुआ है। वहीं, नगर निगम ने दुबारा कार्य आरंभ कराने को लेकर आर्डिनेंस यूनिट के प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजा है।
कानपुर रोड स्थित सैनिक पार्क के रख-रखाव को लेकर पिछले करीब दो साल से नगर निगम, जेडीए और सेना के बीच विवाद छिड़ा है। छह साल पहले पार्क के निर्माण दौरान इसके रख-रखाव के लिए नगर निगम, झांसी विकास प्राधिकरण एवं सेना के बीच अलग-अलग जिम्मेदारी उठाने की सहमति बनी थी। इसमें नगर निगम एवं जेडीए को विद्युत व्यवस्था समेत विकास कार्य कराने थे जबकि सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना की थी। समय के साथ महकमों ने इसकी ओर ध्यान देना बंद कर दिया। इसके वजह से यह पार्क नष्ट होने की कगार पर पहुंच गया।
पूर्व पार्षद सुरेश चंद्र एवं स्थानीय लोगों की लिखा-पढ़ी के बाद नगर निगम ने कुछ समय पहले 4,83,012 रुपये के विद्युतीकरण कार्य स्वीकृत किए। अब जब काम शुरू हुआ तक सेना की ओर से यहां पहुंचकर काम बंद करा दिया गया। प्रभारी मार्ग प्रकाश का कहना है कि कार्य आरंभ कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उधर, पूर्व पार्षद ने भी सैन्य अफसरों से मुलाकात करके यह काम आरंभ कराने की बात कही है।