{"_id":"6994d5ce996707ff9f0998b2","slug":"the-accused-arrived-with-26-bouncers-to-seize-the-land-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-741735-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जमीन कब्जाने के लिए 26 बाउंसर लेकर पहुंचे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जमीन कब्जाने के लिए 26 बाउंसर लेकर पहुंचे आरोपी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के नयागांव रुंद्रा इलाके में जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। 26 बाउंसर को साथ लेकर जमीन कब्जा करने की कोशिश में प्रेमनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
रुंद्रा गांव निवासी उमेश ने तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को वह अपने पैतृक जमीन पर कार्य करा रहे थे। इसी दौरान प्रेमनगर निवासी केके राय उर्फ कल्लू, निपुण राय, वैभव, नितिन राय, अमित राय, मोनू राय, नितेंद्र 26 बाउंसरों के साथ जा पहुंचे। आरोपी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजनों को पीटकर घायल कर दिया। उमेश से जमीन पर काम करने के एवज में रंगदारी मांगी। पैसा न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।