फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The accountant was first sued for molestation, then now 36 lakhs of embezzlement

अकाउंटेंट पर पहले छेड़खानी का मुकदमा हुआ तो अब 36 लाख के गबन का

Wed, 21 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The accountant was first sued for molestation, then now 36 lakhs of embezzlement
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक शोरूम संचालक ने अपने अकाउंटेंट पर 36 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। अकाउंटेंट के खिलाफ दो दिन में ये दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले उसकी सहकर्मी उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीपी मिशन कंपाउंड निवासी मीना टहलवानी का सत्यम ट्रेडर्स के नाम से शोरूम है, जिसका संचालन उनके पति कमल किशोर करते हैं। शोरूम पर तालपुरा निवासी कृष्णपाल दस सालों से अकाउंटेंट का काम कर रहा था। वह आरटीजीएस व एनईएफटी के माध्यम से फर्म का लेनदेन करता था। शुरुआत में ईमानदारी से काम कर उसने शोरूम मालिक की नजर में अपनी जगह बना ली। इसके बाद 2017 से धोखाधड़ी शुरू कर दी। पैसा हड़पने के लिए अकाउंट में हेराफेरी कर अपनी पत्नी के खाते में कई किस्तों में 20 लाख रुपये जमा कराए और अपने खाते में 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसकी जानकारी शोरूम संचालक को तब हुई, जब अकाउंट का काम देखने के लिए एक महिला कर्मचारी की तैनाती कर दी गई। मामला पकड़ में आने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इससे एक दिन पहले अकाउंटेंट कृष्णपाल की सहकर्मी ने उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed