फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thana Pali incident: The process of disposal of the applications submitted by the accused has started in the court.

थाना पाली कांड : आरोपियों के प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया कोर्ट में शुरू

Fri, 16 Jun 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thana Pali incident: The process of disposal of the applications submitted by the accused has started in the court.
प्रार्थना पत्र के निस्तारण के बाद आरोपियों पर तय होंगे आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना पाली के अंदर हुए नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में न्यायालय में अब तरीख दर तारीख सुनवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोप पत्र में लगाए गए चार्ज के खिलाफ प्रतिवादियों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।

एक वर्ष पूर्व थाना पाली में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रदेश स्तर पर काफी छाया रहा था। दुष्कर्म का आरोप तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज पर लगे थे। हाईप्रोफाइल इस मामले में पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक सहित करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। मुकदमें की विवेचना करने रहे विवेचक ने कुछ माह पूर्व आरोपियों के विरुद्घ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इसके बाद यह मामला न्यायालय में पहुंच गया। आरोप पत्र में लगाए गए चार्ज के खिलाफ प्रतिवादियों ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि न्यायालय द्वारा प्रतिवादियों के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं की गई। आगामी तारीखों में उनके प्रार्थनापत्र पर विचार कर उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद पुलिस के चार्जशीट व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमें का स्वरूप तय होगा। बतातें चलें कि महिला एवं बाल यौन शोषण के अपराधों पर तत्काल सुनवाई कर, दोषियों सजा दिलाने को न्यायालय तरीख दर तरीख सुनवाई कर रही है। जिससे कि अपराध कारित करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed