फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tension increase job seekers in america

ईरान पर हुए हमले के बाद अमेरिका में जॉब कर रहे झांसी के लोगों की बढ़ी चिंता

Fri, 10 Jan 2020 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
tension increase job seekers in america
अमेरिका में निवास कर रहे झांसी के तैयब अली, सिराज अली, आरिफ अली अपने परिजनों के साथ।
झांसी। ईरान पर हुए अमेरिकी हमले के बाद से ही जिले में भी बैचेनी का आलम है। महानगर से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग अमेरिका में जॉब कर रहे हैं। परिजनों को उनकी सुरक्षा चिंता सताने लगी है। दोनों ओर से बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

महानगर से आधा दर्जन से अधिक लोग अमेरिका के कई प्राइवेट कंपनियों में जॉब कर रहेे हैं। बीते दिनों ईरान पर हुए अमेरिकी हमले के बाद से वहां तनाव का माहौल बना है। ऐसे में अमेरिका में रह रहे स्थानीय युवाओं के परिजनों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। गनीमत यह है कि ईरान में मौजूद युवाओं की यहां उनके परिजनों से फोन पर लगातार बात हो रही है। ऐसे में उनकी कुशलक्षेम उन्हें लगातार मिल रहा है। सभी युवाओं के वहां पूरी तरह सुरक्षित होने पर परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

टकसाल मोहल्ला निवासी शाबिया लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में प्रवक्ता हैं। उनकी पुत्री जीनत कौसर अमेरिका की क्रिकेट टीम में खिलाड़ी है। उनका पुत्र जावेद भी अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। तनाव के बाद से उनको भी अपनी पुत्री व पुत्र की चिंता है। हालांकि, इसके बाद से दिन में कई बार बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी तरह, कोतवाली की ढाल के पास रहने वाले तैयब अली अमेरिका की एक कंपनी में मैनेजर हैं। उनके भाई आरिफ भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। परिजन सभी के लिए दुआएं कर रहे हैं। सीपरी क्षेत्र से भी कई युवा अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द सब बेहतर होगा
मेरे भाई अमेरिका में नौकरी करते हैं। विवाद के चलते सभी की चिंता होने लगी है। दिन में कई-कई बार बात कर कुशलक्षेम लिया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सब बेहतर होगा।

जहीर, भाई
मुझे अपने बच्चों की चिंता है। मैं फोन कर हर समय हालात की जानकारी लेती हूं। खुदा से दुआ कर रही हूं कि वहां शांति बनी रहने के साथ सभी की सलामती बनी रहे।
शाबिया, अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed