{"_id":"5bfc53cfbdec22413d18f0e5","slug":"tension-after-three-cattle-bodies-found-in-khushipura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः खुशीपुरा में तीन गोवंश के धड़ मिले, पुलिस ने कसाई मंडी में की कार्रवाई, विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः खुशीपुरा में तीन गोवंश के धड़ मिले, पुलिस ने कसाई मंडी में की कार्रवाई, विरोध में प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशीपुरा पानी टंकी मैदान के पास झाड़ियों में सोमवार सुबह तीन गोवंश के कटे धड़ (सिर) व उनकी खाल मिलने से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कसाई मंडी में आरोपियो को पकड़ने के लिए छापेमारी की। छापेमारी के विरोध में कसाई मंडी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार को भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया था, ताकि माहौल खराब न हो सके। पशु चिकित्सा विभाग ने अवशेषों के नमूने भरे। बाद में पुलिस ने अवशेषों को दफना दिया। विहिप नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा पानी की टंकी के मैदान में सोमवार की सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी गेंद झाड़ियों में चली गई। एक बच्चा गेंद उठाने गया तो वहां एक-एक कर तीन गोवंश के सिर देखकर वह अवाक रह गया। वह भाग कर अपने दोस्तों के पास पहुंचा और उनको भी यह बात बताई। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई। धड़ के अलावा मौके पर उनकी खाल, खून और पैर के अवशेष भी पड़े थे। लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। तनाव की स्थिति बनने लगी।
विज्ञापन
पार्षद सुरेश चंद्र गोपी, पूर्व पार्षद राजबिहारी राय ओर विहिप नेताओं ने लोगों को समझाया। इधर, खबर लगने पर पीएसी और नवाबाद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने अवशेषों के नमूने भरे। बाद में पुलिस ने अवशेषों को दफना दिया। देर शाम तक नवाबाद थाना पुलिस ने शक में सात लोगों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में एसपी सिटी देवेश कुमार पांडे ने बताया कि जिन लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, उनको बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विहिप नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता और महामंत्री अंचल अड़जरिया ने पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेश कुमार पांडे से मुलाकात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि नगर निगम और एक पुलिस अधिकारी की शह पर शहर में अलग-अलग जगह बूचड़खाने चल रहे हैं, उन पर सख्ती से लगाम लगना चाहिए। विहिप झांसी का सौहार्द बिगड़ने नहीं देगा। इस मौके पर पुरकेश अमरया, छोटू कुशवाहा मौजूद रहे।