{"_id":"60298a388ebc3ee96d155691","slug":"tenduya-ki-suchna-pr-doti-ban-vibhag-ki-team-jhansi-news-jhs188570085","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम
विज्ञापन
पाली गांव में फिर तेंदुआ आने का हल्ला मचा।
- फोटो : ???? ????
पाली में फिर तेंदुआ का मचा हल्ला, ग्रामीणों में दहशत
झांसी। रक्सा इलाके के ग्राम पाली में एक बार फिर तेंदुआ होने का हल्ला मचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सर्च किया, लेकिन टीम ने किसी भी जंगली जानवर होने की पुष्टि नहीं की।
पिछले दिनों गांव में जंगली जानवरों के हमले से 17 भेड़ों की मौत हो गई थी। जबकि बीस से अधिक घायल हो गई थीं। वन विभाग द्वारा पूरे इलाके को ड्रोन कैमरे से सर्च कर गांव में पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे में कोई भी जंगली जानवर नहीं फंस सका था। रविवार को दोबारा से गांव में ग्रामीणों को तेंदुआ दिखने की खबर फैलने से दहशत फैल गई। खबर मिलते ही वन कर्मियों ने पूरे इलाके को सर्च किया। लेकिन किसी भी जंगली जानवर होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय वनाधिकारी परवेज शहजाद ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव में तेंदुआ होने की खबर दी गई थी जिसके चलते पूरे इलाके की जांच की गई लेकिन कोई भी जंगली जानवर नहीं मिला है।
बाक्स....
एनिमल ट्रॉफी रखने की के लिए लेनी होगी अनुमति
जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि विदेशों से एनिमल ट्रॉफी लाने वाले लोग 15 मार्च तक परिवेश पोर्टल के साथ ही विभाग में लिखित रूप से आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जांच के बाद एनिमल ट्रॉफी रखने की अनुमति को प्रदान किया जाएगा।