फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tender is not coming for Lahargird drinking water project, now decision will be taken from government level

Jhansi News: लहरगिर्द पेयजल परियोजना में नहीं आ रही निविदा, अब शासन स्तर से होगा निर्णय

Mon, 04 Mar 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tender is not coming for Lahargird drinking water project, now decision will be taken from government level
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जल निगम द्वारा लहरगिर्द वार्ड में रहने वाले लोगों को 24 घंटे पानी पहुंचाने की परियोजना तैयार की गई है। इसके तहत 11 करोड़ की लागत से दो हजार परिवारों को पानी दिया जाना है। इसका खाका तैयार किया गया था। पांच दिसंबर को पहली निविदा निकाली गई थी, लेकिन ग्लोबल टेंडर होने की वजह से किसी भी कार्यदायी संस्था ने काम करने में रुचि नहीं दिखाई है। ऐसे में अब विभाग ने तीसरी बार निविदा निकाली है, जिसमें अबतक किसी भी संस्था ने आवेदन नहीं किया है। अब जल निगम ने शासन को पत्र लिखकर निविदा पर विचार करने की बात कही है।

विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत लहरगिर्द में दो हजार परिवारों को 24 घंटे पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने, टंकी निर्माण, नल कनेक्शन दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन इस काम को करने के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। दरअसल, झांसी, ललितपुर, उरई, बांदा, इटावा, कानपुर, और फर्रुखाबाद यानी सात जिले में ऐसी ही योजना तैयार की गई है, लेकिन शासन ने एक शर्त रखी है। जिसमें एक ही कार्यदायी संस्था इन सात जिलों की परियोजना को पूरा करेगी। इस कारण कोई भी संस्था इस पर विचार नहीं कर रही है। उधर, अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक शासन को पत्र लिखकर बिड न आने की जानकारी दी गई है। शासन स्तर से इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed