{"_id":"62c08cc0b220a6740260fd25","slug":"ten-vehicles-plying-on-the-jhansi-kanpur-route-four-canceled-jhansi-news-jhs2240396149","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-कानपुर रूट पर बदले रास्ते से चलीं दस गाड़ियां, चार निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-कानपुर रूट पर बदले रास्ते से चलीं दस गाड़ियां, चार निरस्त
विज्ञापन
झांसी। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते इस रास्ते से चलने वाली दस गाड़ियां वैकल्पिक रास्ते से आगे बढ़ाई गईं जबकि चार सवारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, रेल अफसरों का कहना है 14 जुलाई तक इस ट्रैक पर काम चलने से गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
शनिवार को ग्वालियर-बरौनी मेल को ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते कानपुर सेंट्रल भेजा गया। इसी तरह पनवेल गोरखपुर (15066), पुणे-गोरखपुर (15030), गोरखपुर यशंवतपुर (12591) को झांसी से ग्वालियर से इटावा के रास्ते कानपुर सेंट्रल भेजा गया। लोकमान्य तिलक-सीतापुर (12107), लोकमान्य तिलक- गोरखपुर (11079), गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (11080), गोरखपुर- कोचुवेल्ली (12511) समेत अन्य गाड़ियों को भी आगरा कैंट से इटावा होते हुए कानपुर भेजा गया। इससे इनको कानपुर तक सफर करने में करीब दो घंटे अतिरिक्त समय लगा। इसकेे अलावा मऊ- लोकमान्य तिलक (01252) शनिवार को निरस्त कर दी गई। शुक्रवार से अहमदाबाद-दरभंगा (09465), हैदराबाद-गोरखपुर (02575), डा.अंबेडकर नगर-कामाख्या (19305) समेत अन्य गाड़ियां निरस्त की जा चुकी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते अलग-अलग तिथियों में 26 गाड़ियों को वैकल्पिक रास्ते के सहारे बढ़ाया जाएगा जबकि 32 सवारी गाड़ियां निरस्त रहेंगी। इनमें 10 दैनिक ट्रेन एवं अन्य साप्ताहिक हैं।
आज से यह गाड़ियां रहेंगी निरस्त
रविवार को गोरखपुर हैदराबाद 02576, कामाख्या- डॉ अंबेडकर नगर 19306 निरस्त रहेंगी जबकि गाड़ी संख्या 12143, 12174, 12511 समेत अन्य कई को वैकल्पिक रास्तों के सहारे आगे बढ़ाया जाएगा।