फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten thousand houses will have to be burnt for the first time

Jhansi News: दस हजार घराें को पहली बार देना होगा जलकर

Wed, 03 Jan 2024 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 03 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand houses will have to be burnt for the first time
-गृहकर के वार्षिक मूल्यांकन का 12.5 प्रतिशत देना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जलसंस्थान द्वारा बराठा बेसिन पेयजल परियोजना के दायरे में आने वाले लगभग दस हजार घरों से पहली बार जलकर लिया जाएगा। इनमें वे उपभोक्ता शामिल हैं, जिनके घरों में कनेक्शन नहीं हैं लेकिन विभाग की पाइपलाइन उनके मकान के 100 मीटर के दायरे से निकली हुई है। इन उपभोक्ताओं से नगर निगम के हाउस टैक्स के वार्षिक मूल्यांकन (एआरबी) के 12.5 फीसदी की दर से कर वसूला जाएगा।

महानगर में संचालित बराठा बेसिन परियोजना को हाल ही में जल निगम ने जलसंस्थान को हैंडओवर किया है। इस परियोजना के तहत 22 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जबकि 6600 घरों में कनेक्शन किए गए हैं। इनसे जल मूल्य की वसूली की जाती है। वहीं इस परियोजना से जुड़े 10 हजार घर ऐसे हैं, जहां कनेक्शन नहीं हैं। इनसे अब तक जलनिगम 120 रुपये प्रतिमाह की दर से जलमूल्य वसूलता था। अब इन 10 हजार भवन स्वामियों से जलकर की वसूली की जाएगी। जलकर को नगर निगम के हाउस टैक्स के वार्षिक मूल्यांकन (एआरबी) के 12.5 प्रतिशत की दर से वसूला जाएगा। जल संस्थान अफसरों का कहना है कि परियोजना के रखरखाव में काफी खर्च होगा। इस वजह से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक एक दिसंबर से यह व्यवस्था लागू की गई। उपभोक्ताओं के बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed