{"_id":"67b2364538a9f694a30bee07","slug":"ten-thousand-devotees-gathered-at-the-station-four-additional-trains-were-run-in-a-hurry-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-495894-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्टेशन पर उमड़े दस हजार श्रद्धालु, आनन-फानन दौड़ाईं चार अतिरिक्त ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्टेशन पर उमड़े दस हजार श्रद्धालु, आनन-फानन दौड़ाईं चार अतिरिक्त ट्रेनें
Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
- देर रात तक भीड़ नियंत्रण में जुटा रहा अमला
झांसी। रविवार की शाम पर वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए लगभग दस हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से रूटीन के अलावा आनन-फानन चार अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं। तब जाकर देर रात भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका।
महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से नियमित रूप से चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें सुबह चार बजे, 10:10 बजे, दोपहर 12 बजे और रात 8:10 बजे चलाई जा रहीं हैं। लेकिन, रविवार की शाम से स्टेशन पर भीड़ बढ़ना हो गई। तकरीबन दस हजार यात्री वहां जमा हो गए। यात्रियों को स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में रोक दिया गया। इसके बाद एक-एक घंटे के अंतराल में चार अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गईं। इन ट्रेनों के प्लेटफार्म पर लगने पर सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को स्टेशन के भीतर प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रविवार को आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों की संख्या भी बढ़ी रही। दोनों बलों के लगभग डेढ़ सौ से अधिक कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। एडीआरएम पीपी शर्मा, एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, एसीएम पवन कुमार, मुख्य टिकिट निरीक्षक हुकुम सिंह चौहान अपनी-अपनी टीमों के साथ देर रात तक व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे रहे।
पार्किंग बंद कराकर होल्डिंग एरिया बनाया
महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की स्टेशन पर लगातार भीड़ उमड़ रही है। उन्हें स्टेशन के बाहर रोककर रखा जा रहा है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर लगने पर ही सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को स्टेशन पर प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को बाहर रोकने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में रविवार को होल्डिंग एरिया बना दिया गया, जिसके चलते यहां बनी प्रीमियम पार्किंग, पिक एंड ड्रॉप व ऑटो स्टैंड को बंद करा दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि 26 फरवरी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।