फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temperature started rising, sunshine is giving relief... chances of rain in February

Jhansi News: बढ़ने लगा तापमान, धूप दे रही राहत... फरवरी में बारिश के आसार

Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Temperature started rising, sunshine is giving relief... chances of rain in February
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भीषण ठंड से अब झांसी के लोगों को थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने लगी है। महानगर में सोमवार को तापमान बढ़ गया। वहीं सुबह से ही खिली तेज धूप ने लोगाें को राहत दी। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई है।

झांसी में बीते कई दिनों से सर्दी ने लोगों की आफत बढ़ा रखी थी, लेकिन शुक्रवार से मौसम बदलने लगा है। लगातार तापमान में इजाफा होने और धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। सोमवार को झांसी में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान में 1.55 गिरावट के साथ 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सड़कों पर हल्का कोहरा रहा, लेकिन आठ बजे धूप खिलना शुरू हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। सुबह 10 बजे तक तेज धूप होने लगी। हालांकि बीच-बीच में तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं मौसम विभाग ने फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश की आशंका जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते फरवरी के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed