फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tehsil 's Day- 164 were complaints , Niptin three

तहसील दिवस- 164 शिकायतें आईं, निपटीं तीन

Wed, 02 Sep 2015 01:07 AM IST
झांसी(ब्यूरो)
झांसी(ब्यूरो) Updated Wed, 02 Sep 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Tehsil 's Day- 164 were complaints , Niptin three

विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की जमकर भीड़ उमड़ी। यहां विभिन्न विभागों की 164 शिकायतें दर्ज की गईं, परंतु मौके पर सिर्फ तीन का ही निस्तारण हो पाया।



खंडेराव गेट बाहर गांधी भवन में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (सदर) भगवान शरण ने की। इस दौरान राजस्व विभाग की सर्वाधिक 42 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 15, समाज कल्याण विभाग की सात, शिक्षा विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की एक तथा अन्य विभागों की 94 शिकायतें आईं। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। संचालन तहसीलदार राजेंद्र बहादुर ने किया। तहसील दिवस में ओरछा गेट बाहर निवासी बालकृष्ण गुप्ता ने क्षेत्र में सफाई न होने, स्ट्रीट लाइट खराब होने, घर से हुई मोबाइल व नगदी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने आदि की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed