{"_id":"6746d688aeb6e99bb407c937","slug":"teenager-troubled-by-a-domineering-family-attempted-suicide-in-lalitpur-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दबंग परिवार से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश, पड़ोसियों ने गेट तोड़कर बचाया; आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दबंग परिवार से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश, पड़ोसियों ने गेट तोड़कर बचाया; आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Wed, 27 Nov 2024 01:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में फंदे पर लटककर किशोरी ने आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। फंदे पर लटकने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी दंपती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ललितपुर शहर के मोहल्ला जगपुरा निवासी अर्चना पाल ने बताया कि उसका भाई नीरज पाल जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, वह 25 नवंबर को दूध लेने गया। इस दौरान मोहल्ले के सोनू यादव ने उसके भाई को रोक लिया था।
गाली-गलौज की। बाइक चढ़ाकर मारने की धमकी दी। साथ ही सोनू की पत्नी ने भी तरह-तरह की धमकी और गालियां दीं। उसकी छोटी बहन पूनम के साथ भी गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इससे परेशान आकर उसकी बहन ने घर के अंदर फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।