{"_id":"6994d4bfb9231fff84023d89","slug":"teenager-on-his-way-to-a-birthday-party-with-friends-dies-in-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-742071-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जा रहे किशोर की हादसे में मौत, बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जा रहे किशोर की हादसे में मौत, बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
Wed, 18 Feb 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:21 AM IST
सार
हादसे में निवेश सक्सेना के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गई जबकि प्रियांशु एवं यश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
विस्तार
अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे बाइक सवार किशोर की मंगलवार देर शाम मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार के आगे नारायण हॉस्पिटल के पास हादसे में मौत हो गई। उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोछाभांवर निवासी रविकांत सक्सेना के पुत्र निवेश सक्सेना (17) का मंगलवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त प्रियांशु (17) निवासी कोछाभांवर एवं यश रायकवार (17) निवासी सिमलिया के साथ एक बाइक पर सवार होकर बर्थ डे पार्टी में जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक निवेश ही चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नारायण हॉस्पिटल के सामने पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में निवेश सक्सेना के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गई जबकि प्रियांशु एवं यश गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए।
लोडिंग गाड़ी की चपेट में आने से युवक ने गंवाई जान
बरुआसागर के कोलवा गांव निवासी सूरज (25) को लोडिंग गाड़ी ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल लाया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता था। काम के सिलसिले में जा रहा था।