फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Technical assistant asked for 25 thousand bribe in the name of temporary connection suspended

Jhansi: अस्थाई कनेक्शन के नाम पर तकनीकी सहायक ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल, निलंबित

Fri, 07 Oct 2022 10:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 10:14 PM IST
सार

अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु के मुताबिक उन्नाव गेट पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक एक वीडियो एसडीओ ने भेजा। इसमें रियाजुल अस्थायी विद्युत कनेक्शन के नाम पर विद्युत चोरी करने की सलाह दे रहा है।
 

विज्ञापन
Technical assistant asked for 25 thousand bribe in the name of temporary connection suspended
(साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में बिजली विभाग में तैनात एक तकनीकी सहायक ने अस्थाई कनेक्शन के नाम पर एक युवक से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर डाली। उसकी इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विद्युत अफसरों तक भी क्लिप पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में मामला सही मिलने पर एक्सईएन डी.यादवेंदु ने आरोपी तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु के मुताबिक उन्नाव गेट पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक (टीजीटू) रियाजुल हक मंसूरी का एक ऑडियो-वीडियो एसडीओ ने भेजा। इसमें रियाजुल एक व्यक्ति को अस्थायी विद्युत कनेक्शन के नाम पर विद्युत चोरी करने की सलाह दे रहा है। इसके एवज में रियाजुल युवक से 25 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


यह ऑडियो-वीडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। विद्युत अभियंताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में भी क्लिप पहुंच गई। मामला मुख्य अभियंता पार्थिव कुमार तक भी पहुंचा। उन्होंने एक्सईएन डी.यादवेंदु को पूरे मामले की जांच सौंपी। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने का मामला सही निकला। एक्सईएन यादवेंदु ने आरोपी तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका कहना है पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed