{"_id":"65f9e72552c966744c0b55e4","slug":"teachers-checked-copies-by-wearing-black-bands-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104543-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जांची कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जांची कापियां
Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या पर जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक संगठन एकजुट
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मुजफ्फरनगर में सुरक्षाकर्मी द्वारा की गई शिक्षक की हत्या के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ के साथ माध्यमिक शिक्षक संघ भी आ गया है। दोनों संगठनों के सदस्य मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में एकजुट हुए और शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन भेजा। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। शिक्षक संगठनों ने कहा है कि कार्रवाई नहीं हुई तो मूल्यांकन का पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।
शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। साथ ही मृतक आश्रित को योग्यता के अनुसार जल्द से जल्द राजकीय सेवा में लिया जाए। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों को किसी प्रकार के कार्यों में लगाने की दशा और दिशा में कुछ परिवर्तन किए जाने चाहिए। जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह और उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के शिशुपाल यादव ने कहा कि सभी शिक्षक घटना की निंदा करते हैं। यदि मामले में शासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। शिक्षक की सुरक्षा और न्याय पर सरकार को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी। डीआईओएस को शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राजेंद्र पटसारिया, केके वाजपेयी, बालमुकुंद अग्रवाल, प्रीती खरे, रामसेवक, राकेश गौतम, सुधांशु सिंह, मोहिनी, अभिलाष, रेखा कुशवाहा, भारती उपस्थित रहे।