फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teacheres day celibration in bu

जिन्होंने दिया ज्ञान, उन गुरुजनों को नमन कर बढ़ाया मान

Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
teacheres day celibration in bu
जिन्होंने दिया ज्ञान, उन गुरुजनों को नमन कर बढ़ाया मान
विज्ञापन

झांसी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनायी गई। स्कूल कालेजों में हुए कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने शिक्षकों का सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षकों का हमेशा योगदान रहा है। स्कूल-कॉलेज शिक्षकों के साथ ही जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कोई खास हुनर या अनुभव देने वाले गुरुजनों का भी लोगों ने उनके घर जाकर पैर छुए और आशीर्वाद लिया। फेसबुक पर भी शिक्षकों के सम्मान में दिन भर पोस्ट किए गए।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में हुआ। इसमें डॉ. वी पी खरे, प्रोफेसर देवेश निगम, प्रोफेसर प्रतीक अग्रवाल, पुनीत बिसारिया, डॉ. महेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. एमएम सिंह, प्रो. आरके सैनी, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. अपर्णा राज, डॉ. डीके भट्टा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अचला पांडेय, डॉ. इरा तिवारी, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. नवीन चंद्र पटेल मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के जन संचार एवं पत्रकारिता विभाग में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। डॉ. सीपी पैन्युली ने कहा कि आज छात्रों के ऊपर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर समन्वयक डॉ. कौशल त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, अभिषेक कुमार सतीश साहनी, रजनीकांत वीरेंद्र अहिरवार मौजूद रहे। समाज कार्य विभाग में कोआर्डिनेटर नेहा मिश्रा, यतींद्र, मोहम्मद नईम, सत्यपाल सिंह, अनीता चौहान ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

इधर, लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज में शिक्षिका निशा कुशवाहा, सुषमा अग्रवाल, सुनीता अनुरागी, कविता सोनी, रोहिणी वर्मा आदि को सम्मानित किया गया। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों को सत्य का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर हेमंत तिवारी, विशाल गुप्ता, गायत्री गुप्ता मौजूद रहीं। राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों ने लखनऊ से प्रसारित राज्य शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम को देखा। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव व प्राचार्य पीके मौर्य ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इधर श्री राम महाविद्यालय में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दीन खां मंसूरी, मानिक लाल कुशवाहा, राम प्रसाद राजपाली, प्रभु दयाल यादव, कमलापत त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद कुशवाहा को सम्मानित किया गया। श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में निदेशक डॉ. दीपतेंदु गोस्वामी ने, झांसी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीआईसी प्राचार्य दिनकर सक्सेना ने, लायंस क्लब ऑफ झांसी मांगलिक के कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, चार्टर अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, नवीन गुप्ता, वीरेश्वर शुक्ला, महेंद्र दीवान ने 35 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंटेसरी पब्लिक स्कूल नगरा में अनुराग सिंह चौहान, जगमोहन बडोने ने, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रो. पुरुषोत्तमन नायडू, डॉ. अर्चना लाला, डॉ. जितेंद्र राय ने, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल वेद प्रकाश अग्रवाल ने, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. ध्रुव अग्रवाल, अंजिल निगम, डॉ. टीके शर्मा, डॉ. एसपी गुप्ता ने, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में नरेश कुमार तिवारी, आलोक चतुर्वेदी ने, बुंदेलखंड महाविद्यालय में डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. सुधीर कुमार ने, गुलाबी महिला उत्थान एजूकेशनल समिति की मीरा रायकवार, पुष्पा शिवहरे ने, युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यक्रम में नगर विधायक रवि शर्मा, रवीश त्रिपाठी, मनोज मिश्रा ने, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यालय में संजय पटवारी, इंद्राणी जेम्स, मनमोहन मनु ने, जेकब हाईस्कूल प्राचार्या ब्यूला जेकब, हेनरी, चंद्रकांता जेकब ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इधर, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के तत्वावधान में नगर विधायक रवि शर्मा, जावेद अहमद, स्वराज स्वामी ने जरूरत मंद बच्चों क ो नि:शुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की। शिक्षक इंटर कालेज में प्रबंधक जानकी शरण वर्मा, रमाकांत वर्मा, निलय जैन, ज्योति शिवहरे ने, जिला जन कल्याण महासमिति झांसी के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, सियाराम चतुर्वेदी, प्रो. एसआर गुप्ता ने 108 शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्याओं का सम्मान किया। इधर कथीड्रिल कालेज में सद्भावना रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थी गुलाबी फूल, गुब्बारे, बैनर, पोस्टर, मशाल लिए थे। इस अवसर पर सिस्टर विमला, फादर जूलियन, राजू चित्रांश, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार नागर आदि मौजूद रहे। डॉ. कृष्ण गोपाल द्विवेदी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में सम्राट, शुभ्रा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजेश साहू क्लब के कार्यक्रम में रीता श्रीवास्तव, नीति शास्त्री, माला मल्होत्रा, कीर्ति वर्मा आदि का सम्मान किया गया। संचालन रजनी साहू ने किया और आभार राजेश साहू ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed