{"_id":"696560a4276409f4430ee4be","slug":"teacher-suspended-for-having-children-beaten-by-her-husband-at-school-jhansi-news-c-11-jhs1019-718881-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विद्यालय में बच्चों को पति से पिटवाने पर शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विद्यालय में बच्चों को पति से पिटवाने पर शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
- बीईओ बामौर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय के कंपोजिट विद्यालय में पति के साथ छात्रों की पिटाई करना शिक्षिका को भारी पड़ गया। बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी बामौर को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह में शिक्षिका को आरोप-पत्र देने व एक माह में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरा गुरसराय से संबद्ध रहेगी।
24 दिसंबर को गुरसराय के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका प्रीति द्विवेदी ने छात्रों की पिटाई की थी। आरोप है कि बाद में अपने पति मुकेश त्रिपाठी को फोन करके बुलाया और फिर दोनों ने छात्रों की पिटाई की। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रथम दृष्टया जांच में बच्चों को शारीरिक दंड देने की शिकायत सही पाई। इसके बाद बीएसए विपुल शिव सागर ने शिक्षिका प्रीति द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बामौर श्याम प्रकाश को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।