{"_id":"63d6b0960d47ad7925774cd9","slug":"teacher-mlc-election-today-jhansi-news-jhs2379029130-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव आज, 10 जिलों के 141 केंद्रों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव आज, 10 जिलों के 141 केंद्रों पर होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी-इलाहाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का सोमवार को मतदान होगा। क्षेत्र के 10 जिलों में बनाए गए 141 मतदेय स्थलों पर 34,495 शिक्षक 10 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी स्थलों पर मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। रविवार को पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया।
झांसी-इलाहाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 जनपद प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी व ललितपुर शामिल हैं। चुनाव में 10 प्रत्याशी भाजपा से डा. बाबूलाल तिवारी, सपा से डा. एसपी सिंह पटेल समेत अशोक कुमार राठौर, इमरान अहमद, उपेंद्र कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद व्यास, डा. प्रेमचंद्र यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश कुमार त्रिपाठी व डा. हरिओम बादल किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, इनमें से अशोक कुमार राठौर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे चुके हैं। लेकिन, नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था, जिससे मतपत्र में उनका नाम अंकित रहेगा। जबकि, सुरेश कुमार त्रिपाठी वर्तमान में एमएलसी हैं।
इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला क्षेत्र के 34,495 शिक्षक करेंगे। इनमें सर्वाधिक 16,803 मतदाता प्रयागराज जनपद में हैं। जबकि, झांसी में 4,639, कौशांबी में 1,543, फतेहपुर में 3,254, चित्रकूट में 877, बांदा में 1,899, हमीरपुर में 1,292, महोबा में 750, जालौन में 2,433 और ललितपुर में 1,005 मतदाता हैं।
विज्ञापन
मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच क्षेत्र में बनाए गए 141 मतदेय स्थलों पर होगा। इनमें झांसी में 25, ललितपुर में 8, जालौन में 17, महोबा में 5, प्रयागराज में 36, फतेहपुर में 14, कौशांबी में 10, चित्रकूट में 5, बांदा में 10 व हमीरपुर में 8 मतदेय स्थलों पर वोट डाल जाएंगे। सभी मतदेय स्थलों के लिए जनपद मुख्यालयों से रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। मतगणना दो फरवरी को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में होगी।
-----------------
बूथ पर केवल वोटर को ही मिलेगा प्रवेश
झांसी। जनपद के 25 मतदेय स्थलों के लिए रविवार को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी /डीएम रविंद्र कुमार की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों की रविवार को रवानगी हुई। इस दौरान मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि किसी भी बूथ पर वोटर के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को साथ ले जाने की अनुमति न दी जाए। बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही लोग अपना कैंप लगाएं। इसके अलावा तय समय पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो। सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। इस दौरान एसएसपी राजेश एस समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मतदाता विकल्प का कर सकेंगे उपयोग
झांसी। मतदाताओं को निर्वाचन फोटो पहचान पत्र निर्गत किए गए हैं। किन्हीं कारणों से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत न कर पाने की स्थिति में मतदाता आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट समेत, सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री /डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड के जरिये मतदान कर सकेंगे।
कायम रखी जाए पारदर्शिता
झांसी। शिक्षक एमएलसी चुनाव में किस्मत आजमा रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी के चुनाव प्रभारी डा. प्रमोद कुमार मिश्र ने चुनाव पर्यवेक्षक एवं रिटर्निंग आफिसर /झांसी मंडलायुक्त से निर्वाचन की पारदर्शिता कायम रखने की मांग की। उन्हाेंने बताया कि यह मांग उच्च न्यायालय से भी की गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने निर्वाचन से जुड़े सभी उच्चाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।