{"_id":"629e50df880ad8152d4c2157","slug":"tc-deboarded-french-couple-and-their-three-children-from-the-train-due-to-non-confirmation-of-tickets-jhansi-news-jhs2222948124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट कंफर्म न होने पर फ्रेंच दंपती और उनके तीन बच्चों को टीसी ने ट्रेन से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट कंफर्म न होने पर फ्रेंच दंपती और उनके तीन बच्चों को टीसी ने ट्रेन से उतारा
विज्ञापन
झांसी। भारत दर्शन को अपने तीन बच्चों के साथ आए फ्रेंच दंपती को टीसी ने टिकट कंफर्म न होने की वजह से ट्रेन से उतार दिया। फ्रेंच दंपती ने रियायत देने की टीसी से गुहार भी लगाई लेकिन टीसी नहीं पसीजा। ट्रेन से उतारे जाने से दुखी फ्रेंच दपंती बच्चों समेत डीआरएम कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने अफसरों से गुहार लगाई। रेल अफसरों ने मदद का भरोसा दिलाया लेकिन, दंपती नए टिकट पर राजी नहीं हुए। शाम को सड़क मार्ग के रास्ते आगे निकल गए।
फ्रांस के टूलूज शहर निवासी जी रियजिंग, पत्नी कैमिला एवं दो पुत्र इथन(9), स्वन (11) एवं पुत्री नीनो (8) के साथ फरवरी माह से भारत पर्यटन पर हैं। मुंबई, राजस्थान, बनारस, आगरा होते हुए रविवार को फ्रेंच दंपती ओरछा पहुंचे। झांसी से उनको कर्नाटक संपर्क क्रांति (गाड़ी संख्या 2650) से बेल्लारी जाना था। रियजिंग ने टिकट विंडो से एसी टू में (पीएनआर नंबर 2142367552) के 13,121 रुपये से टिकट बुक कराया। रियजिंग का कहना है कि टिकट बुक कराते समय उनको सीट कंफर्म न होने की बात नहीं बताई। टिकट लेकर वह सोमवार दोपहर झांसी के वीरागंना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचे। यहां उनकी वेटिंग टिकट एक से चार तक थी लेकिन, टीसी ने सीट कंफर्म न होने की बात कहते हुए उनको भीतर जाने नहीं दिया। कोच में मौजूद यात्रियों ने फ्रेंच दंपती को जुर्माना के साथ शयनयान श्रेणी में सीट देने की वकालत की लेकिन, टीसी राजी नहीं हुआ। मायूस होकर रियजिंग यहां उतर गए। यहां से वह डीआरएम कार्यालय पहुंचे। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के पास पहुंचकर समस्या बताई। सीनियर डीसीएम ने टिकट के साथ सीट दिलाने का भरोसा दिलाया लेकिन, रियजिंग नया टिकट लेने को राजी नहीं हुए। इसके बाद परिवार के साथ वह सड़क मार्ग से आगे निकल गए।