फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TB diasees challenge

क्षय रोग चुनौती, मिटाने के लिए बनाएं ठोस कार्ययोजना

Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
TB diasees challenge
झांसी। दो से 12 जनवरी तक चलने वाले सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डिजिटल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग गंभीर बीमारी है। यह हम सभी के लिए चुनौती बनी हुई है। इसे हटाने के लिए हमें सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनानी होगी। इस कार्य से ग्राम प्रधानों को जोड़ा जाए, उन्हें जिम्मेदारी दें तथा मेरा गांव स्वच्छ गांव, मेरा गांव, स्वस्थ गांव व मेरा गांव, समृद्ध गांव की भावना के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

राज्यपाल ने अभियान में महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि उनकी प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से इस अभियान को गति तथा नई दिशा मिलेगी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि अभियान में जनपद की लगभग 20 फीसदी लक्षित आबादी (4,52,625) का चयन करते हुए माइक्त्रसेप्लान बना लिया गया है। 3,750 की आबादी पर एक टीम कार्य करेगी। टीम में 3 सदस्य रहेंगे, जो घर-घर टीबी रोगियों को तलाशेंगे। जनपद में कुल 120 टीमों का गठन किया गया है। शहरी क्षेत्र में 50 टीम तथा ग्रामीण क्षेत्र में 70 टीम कार्य करेंगी। टीम के सुपरविजन के लिए 24 सुपरवाइजर पर्यवेक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान एनआईसी कक्ष में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडी हेल्थ अल्पना बरतारिया, जेडी हेल्थ डॉ. रेखा रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed