फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taxes on Gandhi's Khadi

गांधी की खादी पर भी टैक्स

Wed, 26 Jul 2017 01:09 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 26 Jul 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Taxes on Gandhi's Khadi
gst jhansi news - फोटो : demo
झांसी।  
विज्ञापन

अब खादी वस्त्रों पर जीएसटी लगेगा। उपभोक्ताओं को अब खादी के एक हजार रुपये तक के कपड़े खरीदने पर पांच प्रतिशत और इससे ज्यादा की खरीदारी पर 12 प्रतिशत टैक्स देना है। 

महात्मा गांधी ने कहा था- खादी वस्त्र नहीं विचार है। आजादी के पहले उनके इसी विचार से प्रेरित होकर लाखों देशवासियों ने विदेशी वस्त्रों को त्याग कर कपड़ों की होली जलाई थी। 1947 में देश आजाद होने के  साथ ही ग्रामीण कामगारों को काम देने के लिए खादी ग्राम उद्योग का गठन हुआ। आज इस उद्योग से हजारों कामगार जुड़े हुए हैं। अभी तक खादी को टैक्स मुक्त रखा गया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जीएसटी में खादी के कपड़ों को भी टैक्स के दायरे में ला दिया है। सरकार का टैक्स लगाने का उद्देश्य खादी से जुड़े कामगारों और कारोबारियों को फायदा पहुंचाना है। हालांकि, जीएसटी में खादी से बनी गांधी की टोपी, राष्ट्रीय झंडे और खादी धागे को कर मुक्त रखा है। इसके अलावा कुर्ता- पजामा, चादर, तकिया और खादी से बने अन्य सभी तरह के वस्त्रों पर टैक्स लगा दिया गया है। इसमें एक हजार रुपये तक की खरीदारी पर पांच प्रतिशत और एक हजार से अधिक की खरीदारी पर 12 प्रतिशत टैक्स का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed