फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taste of Nashik will be available in Bundelkhand, saffron juicy pomegranate will grow on gravelly land

Jhansi News: बुंदेलखंड में मिलेगा नासिक का स्वाद, कंकरीली जमीन पर उगेगा भगवा रसीला अनार

Fri, 01 Sep 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Taste of Nashik will be available in Bundelkhand, saffron juicy pomegranate will grow on gravelly land
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नासिक के रसीले अनार अब बुंदेलखंड में भी उगाए जाएंगे। नाबार्ड ने इसके लिए बड़ागांव ब्लॉक के कुटेरा गांव को चुना है। पहले चरण में यहां बीस एकड़ में अनार के पौधे रोपे जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट को करीब 25 लाख रुपये की मदद मिलेगी। उद्यान अफसरों का कहना है अनार की यह प्रजाति बुंदेलखंड के वातावरण के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इस वजह से किसानों को फायदा मिलेगा।
नासिक में होने वाला भगवा, सुपर भगवा एवं मृदुला प्रजाति का अनार अपने स्वाद एवं रस की वजह से मशहूर है। भगवा, सुपर भगवा प्रजाति का अनार का पेड़ करीब पांच फुट ऊंचा होता है। रोपाई के दूसरे साल से ही इसमें फल आने लगते हैं। एक सीजन में प्रति पौधा करीब 35-40 किलो फल का उत्पादन होता है। उद्यान अफसरों के मुताबिक एक एकड़ में करीब 80 क्विंटल उत्पादन होगा। एक एकड़ की बुवाई पर कुल खर्च करीब 16.60 लाख रुपये आएंगे जबकि तीसरे साल से ही अच्छी फसल होने पर करीब 14.20 लाख रुपये का लाभ हो सकेगा। अनार की यह किस्म बुंदेलखंड की कंकरीली, बंजर, बेकार पड़ी भूमि पर भी हो सकेगी। इसको देखते हुए बड़ागांव ब्लॉक के कुटेरा गांव में बीस एकड़ की जमीन चिन्हित की गई है। इसके लिए नाबार्ड से करीब 25 लाख रुपये की मदद की भी की जा रही है।
विज्ञापन


अनार उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है। इस सीजन में 20 एकड़ में अनार की यह किस्म लगाई जा रही है। इसके सफल होने पर दूसरे ब्लॉक में भी इसकी रोपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार यादव, उपनिदेशक (उद्यान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed