{"_id":"62605c70d6721e7d9e2900dc","slug":"target-accomplished-now-no-one-s-new-ration-card-will-be-made-jhansi-news-jhs2190862125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य हुआ पूरा, अब नहीं बनेगा किसी का नया राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य हुआ पूरा, अब नहीं बनेगा किसी का नया राशन कार्ड
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में शहरी व ग्रामीण इलाके के पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड के यूनिटों का लक्ष्य तय किया गया था। विभाग द्वारा लक्ष्य से भी अधिक राशन कार्ड बन जाने पर अब नए राशन कार्डों को बनाना पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अपात्र व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त होने के बाद ही नया कार्ड जारी किया जाएगा। जिला पूर्ति विभाग द्वारा विभाग के सूचना बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दिया गया हैै।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में पात्र गृहस्थी के 14,63,981 यूनिट राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें 15,18,179 यूनिट जारी किए गए हैं। जोकि लक्ष्य से 54,198 यूनिट अधिक जारी कर किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 8,33,484 जनसंख्या पर 5,37,013 यूनिट जारी किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 11,65,779 जनसंख्या पर 9,26,968 यूनिट राशन कार्ड जारी किए गए हैं। विभाग को दिए गए लक्ष्य से अधिक यूनिट जारी होने के बाद विभाग द्वारा नए राशन कार्ड बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने बताया की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए गए लक्ष्य से अधिक यूनिट जारी होने के बाद पात्र गृहस्थी के नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगा दी गई है।