{"_id":"65e62d7c86d65ae4b9067ea7","slug":"tanker-filled-with-acid-overturned-people-narrowly-escaped-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-275114-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेजाब से भरा टैंकर पलटा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेजाब से भरा टैंकर पलटा, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार की शाम बड़ागांव थाना इलाके के गोरामछिया में एक खराद मशीन के कारखाने के पास तेजाब से भरा एक टैंकर पलट गया, जिससे कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। टैंकर की चपेट में आने से कारखाने के बाहर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। टैंकर में से तेजाब का रिसाव होने की वजह से देर रात तक पुलिस उसे खाली कराने की कोशिशों में जुटी रही।
शिवाजी नगर निवासी नफीस खान का गोरामछिया में खराद मशीन का कारखाना है। सोमवार की शाम तकरीबन सात बजे कर्मचारी कारखाने में काम कर रहे थे। इसी दरम्यान कारखाने के बाहर ढाल पर खड़ा टैंकर नीचे की ओर सरककर आ गया और पलट गया। इसके बाद टैंकर में से तेजाब का रिसाव होने लगा। इससे कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। टैंकर की चपेट में आकर कारखाने के बाहर खड़ीं दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि टैंकर पास की एक फैक्टरी से तेजाब लेकर प्रयागराज जा रहा था। चालक टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर सब्जी लेने चला गया था। ढाल पर खड़ा होने की वजह से वह टैंकर नीचे की ओर उतरकर असंतुलित होकर पलट गया। इससे पास में खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि टैंकर को खाली कराने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दमकल दस्ता भी मौजूद है।