फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tamilnadu, petrolium sports won his match

तमिलनाडु, पेट्रोलियम व सेंट्रल ने जीते अपने मैच

Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
tamilnadu, petrolium sports won his match
झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में शुरु हुई दसवीं सीनियर नेशनल पुरुष डिवीजन हॉकी चैंपियनशिप में भिड
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर शुक्रवार को दिग्गज खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी इंडिया की सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने चंडीगढ़ को 5 - 0 से, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया को 3 - 1 से, सेंट्रल सेक्ट्रेट ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स को 4 - 1 से हराया। जबकि हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखा। इसमें अरमान कुरैशी ने दो, देवेंद्र वाल्मीकि ने एक गोल किया। जबकि कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से एकमात्र गोल मनीष यादव ने ठोका। पंजाब व उत्तर प्रदेश के बीच मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों ही टीमों के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सके। अंपायरों में सुमित पाल, मलमीत सिंह, जावेद शेख, तारिक, अमित शर्मा, सौरभ राजपूत,, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, मोहित रावत, ब्राउन, राजेश चौधरी, मोहम्मद फहीम खान, दिग्विजय नाईक, पीएल मोरगप्पन रहे। टूर्नामेंट डायरेक्टर एचएस सोखी और मैनेजर जीएस सांगा रहे।
विज्ञापन

इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय मुख्य अतिथि सौरभ कोचर, शालिगराम राय ने किया। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अंतरराष्ट्रीय अंपायर अविनाश श्रीवास्तव, उप क्रीड़ाधिकारी राम मिलन, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राज, अन्नू मंसूरी, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक बेहतर है। भारत की टीम में चयन के लिए खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं। हम लोग भविष्य के सितारे यहां तलाशने आए हैं। स्टेडियम में सुविधाएं ठीक हैं।
सैयद अली पूर्व ओलंपियन एवं भारतीय टीम के चयनकर्ता
राष्ट्रीय स्तर के इस टूूर्नामेंट में सुविधाएं ठीक हैं। सभी खिलाड़ी अनुशासन से खेल रहे हैं। स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच के लिए फ्लड लाइट सहित अन्य सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है।
एचएस सोखी टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय अंपायर
हमारी टीम को ही सिर्फ ग्रासलैंड में ठहराया है, जो काफी दूर है। इससे अभ्यास को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। जहां ठहरे हैं, वहां पानी की भी ठीक व्यवस्था नहीं है। हम लोग आयोजकों को कई बार जानकारी दे चुके हैं।

स्टेनली विक्टर मिंज कप्तान गंगपुर उड़ीसा एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
अनुशासन की कमी है प्रतिबंध का कारण
सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रेलवे के प्रतिबंध को लेकर काफी चर्चाएं बनी हुई हैं। पूर्व ओलंपियन एवं चयनकर्ता सैयद अली ने अमर उजाला को बताया कि अनुशासन की कमी के कारण रेलवे और पंजाब एंड सिंध की टीम को प्रतिबंधित किया गया है। हॉकी इंडिया पादर्शिता के साथ कार्य कर रही है। टूर्नामेंट डायरेक्टर एचएस सोखी ने बताया कि अनुशासन की कमी के कारण रेलवे के प्रतिबंधित होने से निश्चित ही कई बडे़ खिलाड़ी खेलने से वंचित हुए हैं। इनके अनुसार आज कोई भी नेशनल मैच होता है। उसका ऑनलाइन निरीक्षण होता है और टीएमएस सिस्टम से विश्व में कहीं भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed