फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taliban targeting civilians under changed strategy

बदली रणनीति के तहत नागरिकों को निशाना बना रहा तालिबान

Sun, 10 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Taliban targeting civilians under changed strategy
झांसी। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) के 10वें संस्करण का जोश और हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। संयुक्त राष्ट्र महासभा में बतौर प्रतिनिधि के तौर पर छात्रों ने तालिबान के मुद्दे पर चर्चा की। कहा कि तालिबान ने अपनी रणनीति भी बदल दी है। अब शहरों में बड़े हमले के बजाय वह सामान्य नागरिकों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन

आतंकवाद पर चर्चा के दौरान सिंगापुर, न्यूजीलैंड, मिस्त्र, अमेरिका, चाइना ने मुद्दे उठाए और कहा कि ओसामा बिन लादेन के मरने के बाद भी आतंकवाद पर लगाम नहीं लग पाई है, बल्कि और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अच्छी शिक्षा और गरीबी पर लगाम लगाकर आतंकवाद को कमजोर करने की बात हुई। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ समिति में लगभग 39 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें शरणार्थियों को मिलने वाले स्वास्थ्य देखभाल ढांचे पर चर्चा हुई। महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग समिति के एजेंडे महिलाओं की शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर विचार विमर्श हुआ। भारतीय युद्ध मंत्रिमंडल समिति ने 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, अखिल भारतीय रानीतिक दलों की बैठक में नई आईटी नियमों पर जोर देने के साथ भारत में निजता के अधिकार पर चर्चा की गई। लोकसभा में कृषि क्षेत्र पर कृषि कानूनों के प्रभाव का विश्लेषण किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रेस समिति ने नए आईटी नियमों पर जोर देने के साथ भारत में निजता के अधिकार पर चर्चा की। एमयूएन की संस्थापक अनु मिश्रा ने कहा कि परिवर्तन बनो, परिवर्तन को महसूस करें और तभी तुम बदलाव देख सकोगे। एमयूएन प्रतिनिधियों को संयुक्त राष्ट्र प्रमाणित होने का एक कठिन कौशल देने के अलावा यह प्रतिभागियों में कई कौशल भी विकसित करेगा। प्रधानाचार्य एस रिजवी ने एमयूएन के महत्व को समझाया। बताया गया कि दो दिवसीय सम्मेलन में कई स्कूलों के 350 से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हर प्रतिनिधि एजेंडे पर बहस करने के लिए अपने देश के राष्ट्रीय हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। इसका उद्देश्य औपचारिक प्रक्रिया के जरिए समस्या को समाधान तक पहुंचाना है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक गौरव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed