{"_id":"670ad2d410c4e987a10f3464","slug":"talbehat-jakhaura-road-uprooted-within-four-months-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-122376-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार माह में ही उखड़ गया तालबेहट-जखौरा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार माह में ही उखड़ गया तालबेहट-जखौरा मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट से जखौरा होकर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग चार माह में ही गड्ढों में तब्दील हो गया। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर तो बजरी निकलने लगी है। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार वाहन निकलते समय गिट्टी छिटक कर लगती है।
इस सड़क की लंबाई 40 किलोमीटर है। दो ब्लॉक के साथ लगभग एक सैकड़ा गांव के लोग यहां से जिला मुख्यालय के लिए निकलते हैं। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2024 जून में ललितपुर-जखौरा तालबेहट की 40 किलोमीटर की सड़क का नवीनीकरण 3.70 करोड़ की लागत से कराया था। लोगों को उम्मीद थी कि सड़क कुछ सालों तक चलेगी, लेकिन यह चार माह में ही उखड़ गई।
ग्राम पंचायत बिजरौठा, सिरसी में सड़क की गिट्टी उखड़ गई है। अब दो पहिया वाहन से भी निकलने में खतरा है। कई बाइक सवार चुटहिल हो चुके हैं।
-- -
सड़क के कट बन रहे दुर्घटना स्थल
सड़क को कुछ स्थानों पर पूरी तरह काट दिया गया है। चालक सीधे चलते-चलते अचानक कट आने पर वाहन संभाल नहीं पाते। कुछ अनियंत्रित हो जाते हैं। दो पहिया वाहन चालक तो गिर तक जाते हैं। यह स्थिति कई जगह बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -
सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है। कई स्थानों पर अधिक गड्ढे हो गए हैं। इससे सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है।
- सोबरन सिंह
-- -
सड़क में गड्ढों के साथ ही गिट्टी में वाहन के फिसलने का खतरा बना हुआ है। सड़क की मरम्मत कराई जाए।
- कमल सिंह
-- -
तालबेहट-जखौरा व ललितपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे व कट होने की जानकारी हुई है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा। आबादी में जलभराव होने से सड़क खराब हो रही है। नाली निर्माण के लिए डीपीआरओ को पत्राचार किया गया है।
- दानिश खान, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग