{"_id":"6032c7748ebc3ee90c1d7d08","slug":"taki-koi-or-manthan-na-bane-jhansi-news-jhs189151466","type":"story","status":"publish","title_hn":"... ताकि कोई और छात्र ‘मंथन’ न बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... ताकि कोई और छात्र ‘मंथन’ न बने
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में एक छात्र द्वारा अपने सहपाठी और एक छात्रा की हत्या किए जाने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। छात्रों के मन की बात जानने और उन्हें सही रास्ता दिखाने के उद्देश्य से जल्द ही प्रत्येक कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी।
बुंदेलखंड कॉलेज में कक्षा में बैठे एक छात्र मंथन सिंह सेंगर ने शुक्रवार को अपने सहपाठी को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी ने कॉलेज से निकलकर गोंदू कंपाउंड पहुंचकर एक छात्रा की हत्या कर दी थी। घटना से पूर्व आरोपी और घटना के शिकार हुए छात्रों के मन में क्या चल रहा था, इसकी जानकारी न तो शिक्षकों को हो पाई और न ही परिजनों को। जबकि, यदि किसी को भी इसकी भनक लग जाती तो शायद घटना नहीं हो पाती। किसी अन्य छात्र को इस तरह के हालातों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कॉलेजों में मनावैज्ञानिक काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कॉलेजों में छात्रों की काउंसलिंग का शिड्यूल तय किया जाएगा।
परीक्षा नहीं दे पाएगा मंथन, तैयारी
झांसी। दो विद्यार्थियों की हत्या का आरोपी छात्र मंथन सिंह सेंगर बुंदेलखंड महाविद्यालय में एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। अब कॉलेज प्रशासन उसे परीक्षा में नहीं बैठने देने की तैयारी कर रहा है। प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी ने बताया कि इसके लिए कुलपति और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।