फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Taj Express reached Gwalior two hours late, more than ten passengers missed their flight

Jhansi News: दो घंटे लेट ग्वालियर पहुंची ताज एक्सप्रेस, दस से ज्यादा यात्रियों की छूटी फ्लाइट

Wed, 08 Nov 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Taj Express reached Gwalior two hours late, more than ten passengers missed their flight
ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर जताया आक्रोश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते बुधवार को दस से भी ज्यादा यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। ट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पहुंचने से पहले ही यात्रियों की मुंबई की फ्लाइट टेक ऑफ हो गई। इसके चलते यात्रियों में खासा आक्रोश नजर आया। यात्रियों ने रेलवे अफसरों से शिकायत की है।
रेलवे ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए तमाम कसरत कर रहा है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हो पा रही है। आए दिन ट्रैक बाधित रहने और तकनीकी कारणों के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कई बार पहली ट्रेन लेट होने से यात्रियों की दूसरी ट्रेन छूट जाती है, तो कई बार परीक्षा या अन्य कार्यों के लिए यात्री समय से नहीं पहुंच पाते हैं। बुधवार को नई दिल्ली से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से ग्वालियर आई। इसके चलते 10 यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। यात्रियों की ट्रेन की लेटलतीफी को लेकर एक्स के जरिये रेलवे अफसरों से शिकायत की। साथ ही ट्रेनों को समय से चलाने की मांग की।
विज्ञापन

--------------
केस नंबर एक
कवि अक्षित भदौरिया की बुधवार दोपहर में 2:25 बजे ग्वालियर से फ्लाइट थी। इसके लिए उन्होंने मुरैना से ग्वालियर के लिए ताज एक्सप्रेस में आरक्षण कराया। ताज एक्सप्रेस के ग्वालियर पहुंचने का समय 11:50 बजे का है, लेकिन बुधवार को ट्रेन 1:46 बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची। जब तक वे एयरपोर्ट पहुंचे, तब तक उनकी फ्लाइट जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
केस नंबर दो
धौलपुर निवासी रोहित जादौन और उनके परिवार को बंगलुरू जाना था। उनकी ग्वालियर से मुंबई और बंगलुरू की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। फ्लाइट का समय 2:25 बजे का था। वे धौलपुर से ताज एक्सप्रेस में सवार हुए, लेकिन ट्रेन के लेट होने से उनकी फ्लाइट मिस हो गई। उन्होंने बाद में अगले दिन की फ्लाइट की टिकट बुक कराई।
-----------
केस नंबर तीन
आगरा निवासी बुजुर्ग रामनिवास अग्निहोत्री अपनी पत्नी के साथ त्योहार पर बेटे के पास गुवाहाटी जा रहे थे। बुजुर्ग दंपती ट्रेन से गुवाहाटी का लंबा सफर नहीं कर सकते थे, तो बेटे ने ग्वालियर से मुंबई और गुवाहाटी की कनेक्टिंग फ्लाइट की टिकट बुक की थी। ताज एक्सप्रेस से उनको ग्वालियर पहुंचना था, लेकिन ताज एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से ग्वालियर आई। ऐसे में उनकी फ्लाइट भी छूट गई।

--------------
इन ट्रेनों के लेट होने की भी शिकायत आई
सात्विक त्रिपाठी ने भारत गौरव ट्रेन के लेट होने की शिकायत की। ट्रेन के लेट होने से उनकी लखनऊ से अलीगढ़ की दूसरी ट्रेन छूट गई। वहीं राजवीर सिंह ने अहमदाबाद एक्सप्रेस के लेट होने की शिकायत की। उनको मेडिकल इमरजेंसी होने पर जल्दी खजुराहो से भोपाल पहुंचना था, लेकिन ट्रेन तीन घंटे की देरी से खजुराहो पहुंची।

-----------वर्जन
ट्रेनों का समय से संचालन करने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है। ट्रेनें समय से चलें, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed