{"_id":"5e89765d8ebc3e6fa874a310","slug":"tablighi-jamaat-people-quarantined-in-jhansi-hospital-misbehaves-with-hospital-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कर्मचारियों को देख जबरदस्ती खांसने लगते हैं अस्पताल में भर्ती जमाती, सीएमएस से की गई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कर्मचारियों को देख जबरदस्ती खांसने लगते हैं अस्पताल में भर्ती जमाती, सीएमएस से की गई शिकायत
Sun, 05 Apr 2020 11:51 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के इलाज में जुटे डॉक्टर
- फोटो : PTI
झांसी जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए तब्लीगी जमातियों के बारे में अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें आ रही हैं। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आइसोलेश वार्ड में रखा गया है। कोई भी कर्मचारी जब उनके वार्ड में पहुंचता है तो वे जबरदस्ती खांसना शुरू कर देते हैं।
ऐसे में अब अस्पताल का कोई भी कर्मचारी उनके वार्ड में नहीं जाना चाहता है। स्टाफ उनके वार्ड में जाने से बचने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओर से इसकी शिकायत भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से की गई है। मालूम हो कि जिले के दतिया गेट, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिदों में ठहरे तब्लीगी जमात के 23 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
एक तरफ जमाती अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमसी वर्मा से की है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि जब वह वार्ड में जाते हैं तो जमाती जबरदस्ती खांसने लगते हैं। चूंकि खांसी, जुकाम और बुखार कोरोना के लक्षण हैं, ऐसे में कर्मचारियों में कोरोना को लेकर डर बैठ जाता है। अब अधिकतर कर्मचारी उनके वार्ड में जाने से बचने लगे हैं। सीएमएस का कहना है कि इस शिकायत के बाद पुलिस भी जांच के लिए आई थी। पुलिस ने जमातियों को अच्छी तरह से रहने के लिए कहा है।
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि जमाती दूध तो पी रहे हैं, लेकिन दलिया खाने से मना करते हैं। पूछने पर जमातियों ने स्टाफ को बताया कि वह मछली-चावल खाते हैं, इसलिए दलिया नहीं खाएंगे। ऐसे में उनका इलाज करने में कर्मचारियों को मुश्किल हो रही है।