{"_id":"66a1979b1a03ae6f170b2154","slug":"symptoms-of-dengue-and-chikungunya-found-in-five-patients-jhansi-news-c-11-jhs1002-357996-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पांच मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया के मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पांच मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया के मिले लक्षण
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं बुखार के कई रोगी, कुछ रोगियों की रिपोर्ट सौंपने से पहले दोबारा शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुखार के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में चिंताजनक हालत में कई रोगियों को भर्ती किया गया है, जिनमें बच्चे भी हैं। किसी में चिकनगुनिया तो किसी में डेंगू के लक्षण हैं। डॉक्टर इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना तेज बुखार के 10-12 रोगी आ रहे हैं। कोई वार्ड छह व सात में भर्ती है तो कोई वार्ड नंबर आठ में। बुखार से पीड़ित बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ रोगियों में डेंगू के लक्षण हैं तो कुछ में चिकनगुनिया के। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती, तब तक लक्षण के आधार पर ही उपचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भर्ती दो रोगियों की जांच रिपोर्ट चिकनगुनिया इक्यूवोकल (चिकनगुनिया है और नहीं भी) है, जिसकी वजह से दोबारा जांच की जाएगी। कुछ लोगों की डेंगू की जांच हुई है, जिनमें से दो बच्चों की जांच पूरी तरह से पुष्ट करने के लिए बुधवार शाम दोबारा जांच कराई गई।
0- ये भी जानें:-
डेंगू के लक्षण:- हल्का बुखार आना, हाथ-पैर, गर्दन में दर्द होना, लाल दाने होना, सूजन आना
चिकनगुनिया के लक्षण:- बुखार आना, हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द होना
एडीज मच्छर से ही होता है डेंगू व चिकनगुनिया
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. नूतन अग्रवाल ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया एडीज मच्छर से होता है। एडीज मच्छर जब चिकनगुनिया के रोगी को काटता है और फिर दूसरे को काटता है तो उसका संक्रमण भी पहुंच जाता है। इसके लक्षण तीन से चार दिन में आते हैं। इससे बचाव के लिए पूरी आस्तीन की कमीज पहनें, मच्छरों से बचाव के उपाय करें।
विज्ञापन
0- ये हैं इंतजाम
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि डेंगू से बचाव के सभी अस्पतालों में समुचित इंतजाम हैं। जिला अस्पताल में 16 तो सीएचसी में चार-चार बेड की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में भी अलग से इंतजाम किया गया है।